घोड़े की नाल घर पर लगाने के 5 चमत्कारी फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

घोड़े की नाल घर पर लगाने के 5 चमत्कारी फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल को बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इसे घर के मुख्य द्वार या लिविंग रूम के प्रवेश द्वार पर बाहर की ओर लगाने से घर पर बुरी शक्तियों का साया नहीं पड़ता है। विशेषकर, जिन घरों का मुख्य दरवाजा उत्तर, उत्तर-पश्चिम या पश्चिम दिशा में होता है, उन्हें इसे ऊपरी हिस्से पर लगाना चाहिए। हालांकि, इसे शनिवार को लगाना शुभ नहीं माना जाता।

घोड़े की नाल को शनिदेव की कृपा पाने का एक सरल उपाय भी माना जाता है, क्योंकि लोहा और काला रंग शनिदेव को प्रिय हैं। इसके प्रभाव से बुरी नजर नहीं लगती और घर में बरकत बनी रहती है। ज्योतिष के अनुसार, इसे तिजोरी या अनाज के डिब्बे में लाल कपड़े में लपेटकर रखने से धन और अन्न में वृद्धि होती है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, और व्यापार में भी तरक्की मिलती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *