30 साल बाद खुलासा बेटी का भाई ही है उसका पिता परिवार का यह राज सुन कर चौंक जाएंगे आप

एक महिला ने अपने परिवार के 30 साल पुराने ऐसे चौंकाने वाले राज का खुलासा किया है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी का बड़ा भाई ही दरअसल उसका जैविक पिता है। ‘द अटलांटिक’ के ‘डियर थेरेपिस्ट कॉलम’ में गुमनाम रूप से लिखते हुए महिला ने यह जानकारी दी। पति की नसबंदी हो जाने के कारण यह जोड़ा बच्चा पैदा नहीं कर पा रहा था, जिसके बाद उन्होंने अपने बच्चे में पति के जीन बनाए रखने के लिए एक अजीब फैसला लिया।
महिला ने बताया कि उन्होंने स्पर्म बैंक का उपयोग न करते हुए अपने पति के पहले रिश्ते से हुए बेटे को डोनर बनने के लिए कहा। वह बेटा इसके लिए तैयार भी हो गया था। अब उनकी 30 साल की बेटी है और वे इस दुविधा में हैं कि उसे कैसे बताएं कि उसका “पिता” उसका दादा है और उसका “भाई” उसका असली पिता है। उन्हें डर है कि सच्चाई जानने के बाद उनकी बेटी क्या प्रतिक्रिया देगी। एक मनोचिकित्सक और स्तंभकार लोरी गोटलिब ने सलाह दी है कि उन्हें पहले अपने बेटे से बात करनी चाहिए और फिर बेटी से माफी मांगने से पहले उसे शांति से पूरी बात समझानी चाहिए।