डिलीवरी के 8 घंटे बाद ही काम पर लौटी महिला! जानिए क्या है हैरान करने वाली वजह

23 वर्षीय ब्रिट नाम की एक महिला ने हाल ही में अपने असाधारण साहस और समर्पण से सबको चौंका दिया है। ब्रिट ने रात 2 बजे के आसपास अपने बच्चे को जन्म दिया और सुबह 6 बजे अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ ही घंटों बाद वह अपने काम पर लौट आईं। यह सब ‘क्रिप्टिक प्रेगनेंसी’ (Cryptic Pregnancy) नामक एक दुर्लभ अवस्था के कारण संभव हुआ, जिसमें महिला को गर्भावस्था के दौरान पता ही नहीं चलता कि वह गर्भवती है।
आम तौर पर गर्भावस्था नौ महीने की होती है, लेकिन ब्रिट साढ़े सात महीने में ही मां बन गईं और उन्हें इस बात का ज़रा भी एहसास नहीं था। उन्होंने टिकटॉक पर अपना अनुभव साझा किया, जहां उनके जज्बे को लाखों लोगों ने सराहा। ब्रिट का यह कदम दर्शाता है कि वह अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों को कितनी गंभीरता से लेती हैं, हालांकि उन्होंने अपने मैनेजर को बच्चे के जन्म के बारे में नहीं बताया।