मेरे पास 15 लाख करोड़ रुपए हैं, लेकिन खर्च नहीं कर पा रहा नितिन गडकरी ने नागपुर में क्यों कहा ऐसा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत में पैसों की नहीं, बल्कि काम करने वालों की कमी है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास 15 लाख करोड़ रुपये की राशि है जिसे वह खर्च नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाजार में पैसा उपलब्ध है, बस उद्योगपतियों और काम करने वालों को आगे आने की जरूरत है। गडकरी ने कहा कि देश में इतनी क्षमता है कि काम शुरू होने पर लाखों नई नौकरियां पैदा होंगी, जो भारत के आर्थिक विकास की तस्वीर बदल सकती हैं।
गडकरी ने आर्थिक विकास पर जोर देते हुए उद्योगपतियों से देश के विकास में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प अगले पांच वर्षों में 5 लाख नए रोजगार पैदा करना है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों पर क्यूआर कोड वाले होर्डिंग लगाने का भी निर्देश दिया। गडकरी ने कहा कि इन क्यूआर कोड को स्कैन कर लोग सड़क निर्माण और रखरखाव से जुड़े ठेकेदारों तथा अधिकारियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, ताकि खराब सड़क की स्थिति में जवाबदेही सुनिश्चित हो।