सोने चांदी की कीमतों पर बड़ी खबर! आम आदमी को मिलेगी राहत?
November 1, 2025

सोने और चाँदी की बेस इम्पोर्ट प्राइस में सरकार ने कटौती कर दी है। सोने के लिए इसे $42 प्रति 10 ग्राम और चाँदी के लिए $107 प्रति किलोग्राम कम किया गया है। बेस प्राइस घटने से सोने का आयात सस्ता हो जाएगा। वर्तमान में सोने की कीमत $1,20,770 प्रति 10 ग्राम है, जबकि चाँदी $1,49,125 प्रति किलोग्राम बिक रही है।
इस कटौती का सीधा असर ग्राहकों को मिल सकता है, क्योंकि आयात सस्ता होने से घरेलू बाजार में कीमतें और नीचे आ सकती हैं। सरकार का यह कदम त्योहारों से पहले बाजार को मजबूती देने और आम जनता को राहत पहुँचाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।