चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका! वरिष्ठ नेता ने थामा INLD का दामन
November 1, 2025

हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप कटारिया ने अपने समर्थकों के साथ इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) जॉइन कर लिया है। INLD सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने उनका पार्टी में स्वागत किया और कहा कि कटारिया जैसे अनुभवी नेता के आने से पार्टी को राज्य में मजबूती मिलेगी। इस कदम को आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
इस अवसर पर अभय सिंह चौटाला ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डीएपी खाद की भारी कमी से किसान परेशान हैं। चौटाला ने इस अव्यवस्था के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों को जिम्मेदार ठहराया।