तुला में शुक्र का गोचर! इन 3 राशियों की किस्मत खुली, धन-दौलत से भर जाएगी झोली।
वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को अत्यंत शुभ और वैभवशाली ग्रह माना जाता है। यह ग्रह प्रेम, सौंदर्य, कला, ऐश्वर्य, सुख-सुविधाओं और इच्छाओं का कारक है। जिनकी जन्म कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होता है, उनके जीवन में धन, संपत्ति और भौतिक सुखों की कोई कमी नहीं रहती है। 2 नवंबर 2025 को, वैभव के दाता शुक्र अपने स्वामित्व वाली राशि तुला में गोचर कर चुके हैं। शुक्र के इस गोचर से कुछ राशियों को विशेष रूप से शुभ और शानदार परिणाम मिलेंगे। जानिए कौन हैं वे भाग्यशाली राशियाँ जिनकी किस्मत बदलने वाली है।
मेष राशि (Aries)
शुक्र गोचर के कारण मेष राशि वालों का करियर आसमान छूएगा। आपको नई नौकरी के अवसर मिलेंगे, जो विदेश से संबंधित हो सकते हैं। करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। लाभ के कई अवसर आएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस अवधि में आपको दोस्तों और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
शुक्र के इस गोचर से वृषभ राशि के जातकों को भरपूर सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। करियर में सफलता और लाभ के भरपूर अवसर हाथ आएंगे। कार्यस्थल पर आपको अच्छा पद प्राप्त हो सकता है। व्यापार में नया काम शुरू करने से जबरदस्त लाभ होगा। आपको कोई बड़ी आर्थिक सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
कन्या राशि (Virgo)
शुक्र गोचर से कन्या राशि वालों को कई तरह के लाभ होंगे। अचानक धन लाभ, पारिवारिक सुख और संपत्ति में वृद्धि होगी। करियर के मामले में बेहतरीन परिणाम दिखाई देंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर और मजबूत बने रहेंगे।