साइलेंट किलर हार्ट अटैक: महिलाओं-पुरुषों में अलग लक्षण, इन वार्निंग साइंस को नज़रअंदाज़ न करें

हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारी शरीर में चुपचाप दस्तक दे सकती है, लेकिन हमारा शरीर अक्सर इसके शुरुआती संकेत देता है। सबसे ज़रूरी बात यह है कि पुरुषों और महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण थोड़े अलग हो सकते हैं। अगर आप समय पर इन ख़तरे के संकेतों को पहचान लेते हैं, तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लेकर जान बचाई जा सकती है। डॉक्टरों के अनुसार, हल्की सांस फूलना, अचानक अत्यधिक पसीना आना या छाती और बांहों में दबाव महसूस होना हार्ट अटैक के सामान्य लक्षण हो सकते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में सीने के दर्द के साथ-साथ पेट में बेचैनी, मतली, पीठ दर्द या अचानक चक्कर आने जैसे अलग लक्षण दिख सकते हैं। बिना किसी वजह के अत्यधिक थकान, हल्के काम में भी हांफ जाना, या रात में सोते समय पसीना आना भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। इस तरह की कोई भी असामान्यता दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना आवश्यक है।