सुबह उठते ही तेज सिरदर्द? हल्के में न लें, इन 5 गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत

सुबह उठने के बाद तेज सिरदर्द, आंखों में दर्द या मतली (जी मिचलाना) जैसा महसूस होना कई लोगों के लिए एक आम समस्या है, जो पूरे दिन का मिजाज बिगाड़ देती है। माइग्रेन, उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) और हैंगओवर इसके मुख्य कारण हो सकते हैं। हालांकि, तंत्रिका संबंधी (न्यूरोलॉजिकल) समस्याएं, दृष्टि दोष या स्लीप एपनिया जैसी कुछ अन्य गंभीर वजहें भी सुबह के सिरदर्द के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। स्लीप एपनिया के कारण नींद के दौरान सांस लेने में रुकावट आती है, जिससे नींद पूरी नहीं हो पाती और सुबह सिरदर्द होता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि बार-बार सुबह सिरदर्द होना किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। यदि सिरदर्द के साथ गर्दन में दर्द, धुंधला दिखाई देना या उल्टी जैसा महसूस होता है, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है। सिर के पिछले हिस्से में लगातार और असहनीय दर्द ट्यूमर का लक्षण भी हो सकता है, हालांकि अक्सर यह माइग्रेन से मिलता-जुलता है। इसलिए, इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और सही निदान व उपचार के लिए तुरंत कदम उठाएं।