देवदूत बनकर आए बेटे! मां की बरसी पर गांव के 290 किसानों का 90 लाख का कर्ज चुकाया

देवदूत बनकर आए बेटे! मां की बरसी पर गांव के 290 किसानों का 90 लाख का कर्ज चुकाया

गुजरात के अमरेली जिले के जीरा गांव के रहने वाले बाबूभाई जीरावाला ने अपनी मां की पहली पुण्यतिथि पर गांव के 290 किसानों का करीब 90 लाख रुपये का कर्ज चुकाकर एक महान उदाहरण पेश किया है। बाबूभाई और उनके भाई ने अपनी मां के सपने को पूरा करने के लिए यह नेक कदम उठाया। किसान 1995 से गांव की सहकारी समिति के माध्यम से लिए गए फर्जी ऋणों के बोझ तले दबे हुए थे, जिसके कारण वे सरकारी योजनाओं और नए ऋणों से वंचित थे।

जीरावाला ने बताया कि उनकी मां ने जीवित रहते हुए किसानों का यह कर्ज चुकाने के लिए अपने गहने बेचने की इच्छा जताई थी। मां के इस सपने को सम्मान देते हुए उन्होंने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया और सारा कर्ज चुका दिया। इस पहल के बाद सभी किसानों को ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र सौंपे गए हैं, जिससे गांव पर छाया वर्षों पुराना चिंता का बादल छंट गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *