मस्क ने रखा बड़ा टारगेट: $1.4 ट्रिलियन से $8.5 ट्रिलियन मार्केट वैल्यू का लक्ष्य! पूरा होने पर मिलेगा रिकॉर्ड-ब्रेकिंग बोनस


कॉर्पोरेट जगत में टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क को दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय पैकेज मिलने जा रहा है। इस पैकेज के चलते वह दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की राह पर हैं। गुरुवार, 6 नवंबर को ऑस्टिन में आयोजित कंपनी की वार्षिक बैठक में, 75 प्रतिशत से अधिक शेयरधारकों ने मस्क के लिए बड़े बोनस पैकेज को मंजूरी दी। इस अनुमोदन के साथ, मस्क अगले दशक के भीतर 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के स्टॉक के मालिक बन सकते हैं।

बोनस के लिए कड़ी शर्तें

हालांकि, शेयरधारकों का समर्थन मिलने का मतलब यह नहीं है कि मस्क को यह बड़ी राशि तुरंत मिल जाएगी। इस बोनस को प्राप्त करने के लिए मस्क को एक कड़ा प्रदर्शन लक्ष्य हासिल करना होगा। मस्क का मुख्य लक्ष्य टेस्ला के मार्केट वैल्यू को मौजूदा 1.4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 8.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक ले जाना है। केवल इस लक्ष्य को पूरा करने पर ही उन्हें बोनस की राशि मिलेगी।

xAI में बड़ा निवेश

मस्क इस समय अपने नए स्टार्टअप xAI को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भारी निवेश कर रहे हैं। गुरुवार की बैठक में शेयरधारकों ने मुख्य रूप से उनके इस निवेश और महत्वाकांक्षी लक्ष्यों का समर्थन करते हुए वोट किया।

शेयर बढ़ाने की ‘धमकी’ का असर!

कई लोगों का मानना है कि मस्क को इतनी बड़ी रकम देने के पीछे एक बड़ा कारण है। फिलहाल टेस्ला में मस्क के पास लगभग 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उन्होंने पहले ही धमकी भरे लहजे में संकेत दिया था कि अगर कंपनी में उनकी हिस्सेदारी नहीं बढ़ाई गई, तो वह टेस्ला का नेतृत्व छोड़ सकते हैं। टेस्ला के एक अन्य शेयरधारक, रॉबिन डेन्हम ने अन्य शेयरधारकों से कहा था कि टेस्ला के भविष्य के लिए मस्क का कंपनी में बने रहना आवश्यक है, क्योंकि उनके जाने से स्टॉक को भारी नुकसान हो सकता है।

इस ऐतिहासिक मतदान के बाद, टेस्ला के शेयरधारकों ने एलन मस्क के नाम के जयकारे लगाए। गौरतलब है कि एलन मस्क टेस्ला से कोई वेतन नहीं लेते हैं; उनकी आय केवल कंपनी के शेयरों से होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *