सांपों की अदालत: 150 साल से MP के इस गांव में लगता है नागों का दरबार, खुद बताते हैं काटने की वजह
November 12, 2025

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित लासुड़िया परिहार गांव में 150 साल पुरानी ‘सांपों की अदालत’ की एक अनोखी परंपरा है। हर साल दिवाली के अगले दिन राम मंदिर में हजारों सर्पदंश पीड़ित स्वस्थ होने की कामना लेकर आते हैं। यहां विशेष ढंग से नाग देवता को बुलाया जाता है और यह माना जाता है कि सांप की आत्मा दंश पीड़ित व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करती है।
इस ‘अदालत’ में पेशी के दौरान, मानव शरीर में आए ‘नाग देवता’ ही बताते हैं कि उन्होंने क्यों काटा—जैसे पूंछ पर पैर रखने या परेशान करने के कारण। कांडी की धुन पर भरनी गाकर सांपों को पेशी के लिए बुलाया जाता है। यह परंपरा लोगों को डसने का कारण जानने और भविष्य में नागों को परेशान न करने का संकल्प लेने का अवसर देती है।