बेटे की शादी का रिश्ता ले गए पिता, समधन से हुआ प्यार और थाने पहुंची कहानी!

बेटे की शादी का रिश्ता ले गए पिता, समधन से हुआ प्यार और थाने पहुंची कहानी!

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक हैरान कर देने वाला प्रेम प्रसंग सामने आया है, जहां बेटे की शादी तय करने गए एक पिता को अपनी होने वाली समधन से ही प्यार हो गया। इस असामान्य रिश्ते का खुलासा होते ही दोनों परिवारों के बीच जमकर हंगामा मचा। बताया गया है कि फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले यह व्यक्ति अपने बेटे के लिए रिश्ता पक्का करने महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में कई बार गए। इसी दौरान बातचीत में वह समधन के करीब आ गए और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया।

जब पिता की पत्नी को इस अवैध संबंध की जानकारी मिली तो घर में बड़ा बवाल खड़ा हो गया और मामला सीधे महिला थाने तक पहुंचा। मंझनपुर महिला थाना प्रभारी नीलम राघव ने दोनों पक्षों को बुलाकर घंटों तक समझाया। आखिरकार सबकी सहमति से यह तय हुआ कि अब बेटे की शादी उस घर में नहीं होगी, और पिता-समधन दोनों भविष्य में एक-दूसरे से किसी भी तरह का संपर्क नहीं रखेंगे। पुलिस द्वारा मामला सुलझाए जाने के बावजूद यह ‘पिता-समधन वाला इश्क़’ पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *