गोविंदा अचानक हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती! धर्मेंद्र को मिली छुट्टी, जानिए प्रेम चोपड़ा का हाल
November 12, 2025

बॉलीवुड के दिग्गज सितारों के स्वास्थ्य को लेकर इस समय चिंता का माहौल है। हाल ही में अभिनेता गोविंदा को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 61 वर्षीय अभिनेता मंगलवार रात अपने घर पर बेहोश हो गए थे, जिसके बाद परिवार ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
इसी बीच, अन्य वरिष्ठ अभिनेताओं के स्वास्थ्य को लेकर राहत भरी खबरें भी आई हैं। अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, वहीं प्रेम चोपड़ा की तबीयत भी अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक वीडियो संदेश में उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए प्रशंसकों को भरोसा दिलाया है।