शीतला माता मंदिर का रहस्यमय घड़ा सालों से नहीं भरा पानी डालते ही आज भी पी जाते हैं असुर

शीतला माता मंदिर का रहस्यमय घड़ा सालों से नहीं भरा पानी डालते ही आज भी पी जाते हैं असुर

राजस्थान के जयपुर स्थित पाली जिले का शीतला माता मंदिर लगभग 800 साल पुराना है और कई चमत्कारों से भरा हुआ है। इस मंदिर में एक प्राचीन भूमिगत घड़ा है, जिसे साल में केवल दो बार ही खोला जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस घड़े में कितना भी पानी डाला जाए, यह कभी नहीं भरता। कहा जाता है कि इस घड़े का पानी आज भी असुर पी जाते हैं, इसलिए यह खाली रह जाता है।

हालांकि, सबसे बड़ा चमत्कार तब होता है जब शीतला अष्टमी के दिन देवी के चरणों से लगाकर इस घड़े में दूध का भोग डाला जाता है। दूध डालते ही यह घड़ा ऊपर तक पूरा भर जाता है, जिसे देखकर भक्त भावविभोर हो जाते हैं। इस घड़े के रहस्य पर कई शोध हो चुके हैं, लेकिन वैज्ञानिक भी इसके पीछे की वजह नहीं जान पाए हैं। इन अवसरों पर यहां भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *