अंतिम संस्कार के बाद जिंदा लौटा ‘मृत’ बेटा! मातम मना रहे परिवार के उड़े होश
November 15, 2025

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने दो दिन से लापता अपने बेटे पुरुषोत्तम को मृत मानकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। अंतिम क्रियाकर्म के कुछ ही घंटों बाद ‘मृत’ बेटा अचानक जीवित घर लौट आया। इस अप्रत्याशित घटना से मातम मना रहे परिवार में एक साथ खुशी और आश्चर्य की लहर दौड़ गई।
अब यह घटना पुलिस के लिए एक नई पहेली बन गई है। पुलिस ने जिस अज्ञात शव की पहचान पुरुषोत्तम के रूप में मानकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की थी, अब वह दोबारा जांच में जुट गई है। पुलिस बरामद कपड़ों और अन्य सबूतों के आधार पर उस अज्ञात शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है।