दर्दनाक हादसा! डंपर और SUV की भीषण टक्कर में एक साथ 4 लोगों की मौत, जम्मू-कश्मीर में मचा हड़कंप
जम्मू और कश्मीर के बदगाम जिले में शनिवार रात एक भयानक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा डंपर ट्रक और टाटा सूमो SUV के बीच हुई भीषण टक्कर के कारण हुआ। इस हादसे में 4 लोगों की मौत के अलावा 5 अन्य घायल भी हुए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना रात करीब 10.30 बजे बदगाम के पालार इलाके में हुई। तेज गति से आ रही SUV ने डंपर ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी मौके पर ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
दुर्घटना के तुरंत बाद, SUV में सवार सभी नौ यात्रियों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया। जबकि, बाकी पांच घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है। पता चला है कि सभी घायल लोग मरवाह के निवासी हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस दर्दनाक घटना पर जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गहरा शोक व्यक्त किया है।