चेहरे से मुंहासे क्यों नहीं हट रहे? 4 गलत आदतें बढ़ा रहीं समस्या, ऐसे पाएं छुटकारा

मुंहासों की समस्या से कई पुरुष और महिलाएं परेशान रहते हैं, जो अक्सर किशोरावस्था के बाद भी पीछा नहीं छोड़ती। लोग हानिकारक सौंदर्य उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मुंहासे खत्म करने से पहले इसका मूल कारण जानना जरूरी है। खराब जीवनशैली और रोजमर्रा की कुछ आदतें इस समस्या को और बढ़ा देती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अस्वस्थ खानपान, अत्यधिक धूप, अपर्याप्त नींद और कसरत के बाद स्वच्छता की कमी से बैक्टीरिया का संक्रमण होता है, जिससे मुंहासे पनपते हैं।
विशेषज्ञों का सुझाव है कि मुंहासों की समस्या कम करने के लिए डाइट में कार्बोहाइड्रेट, डेयरी उत्पाद और जंक फूड की जगह ताजे फल व हरी सब्जियां शामिल करें। इसके साथ ही, पर्याप्त (6-8 घंटे) नींद लेना आवश्यक है। अत्यधिक सीधी धूप से बचें और बाहर निकलने पर धूल-मिट्टी से बचाव के लिए मास्क पहनें। सबसे महत्वपूर्ण, कसरत के बाद तुरंत स्नान करें ताकि पसीना और बैक्टीरिया त्वचा पर जमा न हो। इन 4 आदतों को बदलने से मुंहासों की समस्या में तेजी से कमी आ सकती है।