ममता ने ‘SIR’ रोकने के लिए EC को लिखी चिट्ठी, शुभेंदु का पलटवार- ‘आखिर आप हैं कौन?’

पश्चिम बंगाल में ‘SIR’ प्रक्रिया को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (EC) को पत्र लिखकर ‘SIR’ प्रक्रिया को तत्काल बंद करने की मांग की है। ममता के इस कदम पर विपक्ष के नेता और बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने ममता के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाते हुए पूछा, “SIR बंद करने वालीं ममता बनर्जी कौन होती हैं?”

ममता बनर्जी ने अपने पत्र में तर्क दिया है कि मौजूदा हालात में इस प्रक्रिया को रोका जाना चाहिए। हालांकि, शुभेंदु अधिकारी ने इसे चुनाव आयोग के काम में सीधा हस्तक्षेप करार दिया है। उनका कहना है कि संवैधानिक संस्थाओं को अपना काम करने से रोकना मुख्यमंत्री के अधिकार में नहीं है। इस मुद्दे पर अब टीएमसी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *