चिपचिपी तेल की शीशी को करें मिनटों में साफ! रसोई के बोतल चमकाने का आसान तरीका

रसोई घर को साफ-सुथरा रखना हर घर के लिए जरूरी है, क्योंकि दिन का एक बड़ा हिस्सा यहीं बीतता है। खाना बनाते समय चारों ओर हल्दी, तेल और मसालों का फैलना सामान्य है। लेकिन परेशानी तब होती है जब चिमनी होने के बावजूद तेल की बोतलें चिपचिपी हो जाती हैं, जिन्हें नियमित रूप से साफ करना आवश्यक है। खासकर तेल की शीशियों को साफ रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि चिकनाई के कारण वे हाथ से फिसलकर दुर्घटना का कारण बन सकती हैं।
तेल रखने के लिए आमतौर पर स्टील, कांच या प्लास्टिक की शीशियों का उपयोग किया जाता है। इन्हें साफ करने के लिए लोग गर्म पानी, डिश वॉशर लिक्विड, सिरका या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं। तेल की बोतलों को तुरंत चमकाने का एक आसान तरीका है—एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें और उसमें वाशिंग पाउडर, एक चौथाई कप सिरका, दो नींबू का रस और एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। बोतल के बाहर की चिपचिपाहट को टिश्यू पेपर से पोंछकर इस मिश्रण में 15 मिनट तक डुबोकर रखें, फिर अच्छी तरह धोकर सुखा लें।