तुम्‍हारी स्‍कूटी के नीचे… झूठ बोलकर टीचर को रोका, फिर की छेड़छाड़; बेंगलुरु में महिला सुरक्षा पर सवाल

तुम्‍हारी स्‍कूटी के नीचे… झूठ बोलकर टीचर को रोका, फिर की छेड़छाड़; बेंगलुरु में महिला सुरक्षा पर सवाल

बेंगलुरु में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां स्कूल से बेटे को लेने निकली 34 वर्षीय महिला शिक्षक को एक युवक ने परेशान किया और उनके साथ अभद्र हरकत की। दोपहर करीब 2.45 से 3.05 बजे के बीच, एक अज्ञात युवक ने स्कूटी से आकर महिला को झूठा बहाना बताया कि उनकी गाड़ी में कुछ फंसा हुआ है, लेकिन जांच करने पर कुछ नहीं मिला। लगभग 100 मीटर आगे बढ़ने के बाद उसी युवक ने दोबारा उन्हें रोका और कहा कि पहिये में प्लास्टिक बैग फंसा है।

महिला के रुकते ही आरोपी ने उन पर अश्लील कमेंट करने शुरू कर दिए और गलत तरीके से छूने की कोशिश की। पीड़िता ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए ज़ोर से चिल्लाया, जिसके बाद युवक मौके से भाग निकला। हालांकि, महिला ने चतुराई से उसकी गाड़ी का नंबर नोट कर लिया। घर पहुंचकर परिवार से चर्चा के बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान को लेकर सुराग मिल गए हैं और उसकी तलाश में तेज़ी लाई गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *