एक्स-गर्लफ्रेंड को जबरन किस करने की कोशिश, गुस्साई युवती ने दांत से काट डाली जीभ, FIR दर्ज!

एक्स-गर्लफ्रेंड को जबरन किस करने की कोशिश, गुस्साई युवती ने दांत से काट डाली जीभ, FIR दर्ज!

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद दूरी बना चुकी पूर्व प्रेमिका ने छेड़छाड़ का विरोध करते हुए अपने पूर्व प्रेमी की जीभ दांत से काट डाली। बिल्हौर थाना क्षेत्र में यह घटना तब हुई जब युवक ने युवती को खेतों में अकेला पाकर जबरन किस करने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ IPC की धारा 323, 504, 506, और 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, घायल युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते युवती के भाइयों ने चाकू से उनके बेटे की जीभ काटी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *