तनाव और डिप्रेशन से तुरंत राहत दिलाएंगे ये ५ फूड्स! तुरंत देखें लिस्ट

आज के समय में तनाव और डिप्रेशन एक आम समस्या बन गई है, जो जाने-अनजाने में हमारे मन में घर कर जाती है। हालांकि, कुछ खाद्य पदार्थ इस मानसिक दबाव को कम करने में प्रभावी साबित हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, चिकन या मुर्गे का मांस एक ऐसा ‘मूड बूस्टर’ भोजन है जिसे ज्यादातर लोग पसंद करते हैं और यह तनाव कम करने में मददगार है। लेकिन ध्यान रहे कि इसे ज़्यादा तेल-मसाले वाला न खाएं, क्योंकि तला-भुना भोजन उल्टा असर कर सकता है।
चिकन के अलावा, इस लिस्ट में कुछ अन्य आसानी से उपलब्ध खाद्य पदार्थ भी शामिल हैं। मानसिक स्वास्थ्य के लिए मशरूम, सेब, टमाटर और प्याज का सलाद बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ही, जामुन, स्ट्रॉबेरी और अखरोट को भी प्रभावी ‘मूड बूस्टर फूड’ माना जाता है। इस दौरान चाय, कॉफी, अत्यधिक मीठी चीजें और मैदा-आटे से बनी चीज़ों से परहेज करना समझदारी होगी।