शादी के बाद कुर्सी पर बैठना पड़ा महंगा! मंडप में ही दूल्हे को ठुकराया दुल्हन ने, थाने में रोता रहा दूल्हा

शादी के बाद कुर्सी पर बैठना पड़ा महंगा! मंडप में ही दूल्हे को ठुकराया दुल्हन ने, थाने में रोता रहा दूल्हा

फर्रुखाबाद के नवाबगंज में बारात चढ़ी और विधि-विधान से भांवरें भी पूरी हुईं। लेकिन कलेवा के समय दिव्यांग दूल्हा चारपाई की जगह कुर्सी पर बैठ गया। इसी बात पर दुल्हन ने उसके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। खुशी का माहौल मायूसी में बदल गया और मामला थाने तक जा पहुँचा। दुल्हन पक्ष अपनी ज़िद पर अड़ा रहा, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया।

थाने में दूल्हा काफी रोया और दुल्हन को मनाने की कोशिश की, मगर दुल्हन अपने फैसले पर कायम रही और साथ जाने को तैयार नहीं हुई। आखिरकार, दुल्हन के इनकार और जेवर वापस करने के बाद वर पक्ष को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा। नवाबगंज थाना प्रभारी अवध नारायण पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *