मंडप से पहले दुल्हन का बड़ा कांड! प्रेमी संग खेत से हुई बरामद, गांव में हंगामा
November 24, 2025

उत्तर प्रदेश के एक गांव में शादी से कुछ घंटे पहले ही एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शादी के जोड़े में सजी दुल्हन अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई, जिससे उसके परिवार वालों को शर्मिंदगी उठानी पड़ी और दूल्हा इंतजार करता रह गया। जब दूल्हे पक्ष को दुल्हन के भाग जाने का पता चला तो मौके पर हंगामा हो गया।
पुलिस ने परिजनों की मदद से युवती और उसके प्रेमी को गांव के ही एक खेत से बरामद किया। युवती के भाई की शिकायत पर बरखेड़ा थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवाह से ठीक पहले हुई यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।