घुटनों की ग्रीस खत्म? बाबा रामदेव बोले, ऐसे फिर से दौड़ने लगेंगे आप

घुटनों की ग्रीस खत्म? बाबा रामदेव बोले, ऐसे फिर से दौड़ने लगेंगे आप

एक समय था जब दादा-नाना घुटनों के दर्द की शिकायत करते थे, लेकिन आज 40 साल की उम्र के बाद ही यह परेशानी आम हो गई है। लोग बताते हैं कि घुटनों की ‘ग्रीस’ खत्म हो गई है, जिसके चलते वे चल भी नहीं पाते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए लोग नी रिप्लेसमेंट करवाते हैं, पर योगगुरु बाबा रामदेव ने दावा किया है कि आयुर्वेद और जीवनशैली में बदलाव से इसका इलाज संभव है।

रामदेव के अनुसार, कार्टिलेज (नरम अस्थि) को भी रिपेयर किया जा सकता है और दो से नौ महीने में पूरे घुटने नए हो सकते हैं। यूरिक एसिड, सीआरपी, एएसओ जैसे कारकों के अलावा गलत लाइफस्टाइल और खड़े होकर पानी पीने से भी यह दिक्कत आती है। उन्होंने बताया कि घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए रोज सुबह एक चम्मच गाय का घी या वर्जिन कोकोनट ऑयल लें। मेथी दाना भिगोकर उसका पानी पीने, प्राणायाम (भस्त्रिका, कपालभाति) करने और स्ट्रेचिंग वाले योगासन करने से फायदा मिलता है। साथ ही, विटामिन डी के लिए धूप लेना और वजन नियंत्रित रखना भी जरूरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *