पहली कोशिश में कमाल! मध्यग्राम में सफल किडनी ट्रांसप्लांट कर वीवा सिटी अस्पताल ने रचा इतिहास

पहली कोशिश में कमाल! मध्यग्राम में सफल किडनी ट्रांसप्लांट कर वीवा सिटी अस्पताल ने रचा इतिहास

उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम शहर में वीवा सिटी अस्पताल ने पहला सफल अंग प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। किडनी की समस्या से जूझ रहे 22 वर्षीय युवक को 9 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 11 नवंबर को कुशल डॉक्टरों की टीम ने उसका सफल किडनी प्रत्यारोपण किया।

अस्पताल के प्रमुख डॉ. प्रतिम सेनगुप्ता ने बताया कि पहली बार में अंग प्रत्यारोपण की यह सफलता मध्यग्राम के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पूरी तरह से ठीक होने के बाद, मरीज को 26 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *