एशिया पावर इंडेक्स 2025: भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, चीन को कड़ी टक्कर देते हुए अमेरिका के बाद तीसरा सबसे शक्तिशाली देश

विश्व के हर क्षेत्र में भारत का दबदबा बढ़ता जा रहा है। अपनी आर्थिक प्रगति और वैश्विक प्रभाव के साथ भारत अपनी पकड़ और मजबूत कर रहा है। इसी क्रम में भारत ने एक और रिकॉर्ड कायम किया है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा जारी एशिया पावर इंडेक्स २०२५ में भारत तीसरे स्थान पर पहुँच गया है। इस दौड़ में केवल संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन ही भारत से आगे हैं। अमेरिका ८०.४ और चीन ७३.७ स्कोर के साथ क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, भारत ४०.० स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर है।

भारत की बढ़ती शक्ति के कारण:

यह सूचकांक अंतरराष्ट्रीय मामलों, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और कूटनीति के क्षेत्र में एक एशियाई देश के प्रभाव को मापता है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने अपने स्कोर में २ प्रतिशत की वृद्धि की है और ‘प्रमुख शक्ति’ (Major Power) श्रेणी में प्रवेश कर लिया है।

कोविड-१९ महामारी के बाद से भारत की तेज़ आर्थिक प्रगति, वैश्विक राजनीतिक और कूटनीतिक प्रभाव में वृद्धि, प्रौद्योगिकी और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्कों में महत्वपूर्ण सुधार और सैन्य क्षमता का मज़बूत होना, इस प्रगति के पीछे मुख्य कारण हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत भविष्य में एक प्रमुख एशियाई शक्ति के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर सकता है।

अमेरिका के लिए चिंता:

इस सूचकांक में अन्य देशों के संदर्भ में, २०१९ के बाद पहली बार रूस की स्थिति में सुधार हुआ है। वहीं, जापान ने कई क्षेत्रों में गिरावट देखी है, लेकिन उसकी शक्ति स्थिर बनी हुई है। इस बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए चिंताजनक खबर यह है कि चीन धीरे-धीरे उसके करीब आ रहा है।

देशस्कोर
अमेरिका८०.४
चीन७३.७
भारत४०.०
जापान३८.८
रूस३२.१

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *