भारत-दक्षिण अफ्रीका T20 सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का ऐलान! हार्दिक लौटे, गिल को शर्त, रिंकू सिंह बाहर!

क्रिकेट जगत की अटकलों पर विराम लगाते हुए, रायपुर में भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे के दौरान ही आगामी 5 मैचों की T20 सीरीज़ के लिए भारतीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी गई है। 15 सदस्यीय टीम में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है, जबकि उप-कप्तान के तौर पर चुने गए शुभमन गिल को फिटनेस क्लियरेंस मिलने की शर्त रखी गई है। हालांकि, फैंस के पसंदीदा विस्फोटक बल्लेबाज़ रिंकू सिंह को टीम में जगह नहीं मिली है।

एशिया कप में चोटिल होने के बाद हार्दिक पांड्या मैदान से बाहर थे, लेकिन हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में फिट होकर लौटने के बाद अब उनकी नेशनल टीम में वापसी हो गई है। दूसरी ओर, ईडन टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगने वाले शुभमन गिल को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सलेंस (NCA) से फिटनेस क्लियरेंस सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही खेलने का मौका मिलेगा। बोर्ड सूत्रों ने बताया है कि गिल फिलहाल फिट हैं।

भारत-दक्षिण अफ्रीका T20 सीरीज़ के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड:

  • कप्तान: सूर्यकुमार यादव
  • उप-कप्तान: शुभमन गिल (फिटनेस क्लियरेंस मिलने पर*)
  • बल्लेबाज़: अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा
  • ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर
  • विकेटकीपर: जितेश शर्मा, संजू सैमसन
  • गेंदबाज़: जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा

{बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सलेंस से फिटनेस क्लियरेंस सर्टिफिकेट मिलने पर ही शुभमन गिल को खेलने का अवसर मिलेगा।}

एक नज़र में भारत-दक्षिण अफ्रीका T20 सीरीज़ का पूरा शेड्यूल (सभी मैच शाम 7 बजे से):

मैच संख्यातारीखवेन्यू
पहला T209 दिसंबर (मंगलवार)कटक
दूसरा T2011 दिसंबर (गुरुवार)न्यू चंडीगढ़
तीसरा T2014 दिसंबर (रविवार)धर्मशाला
चौथा T2017 दिसंबर (बुधवार)लखनऊ
पाँचवाँ T2019 दिसंबर (शुक्रवार)अहमदाबाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *