सीरीज जीतकर विराट ने खाया केक, मोटा होने के डर से ‘फिटनेस फ्रीक’ कोहली से भी आगे निकले रोहित!

सीरीज जीतकर विराट ने खाया केक, मोटा होने के डर से ‘फिटनेस फ्रीक’ कोहली से भी आगे निकले रोहित!

लंबे समय से ‘फिटनेस फ्रीक’ माने जाने वाले विराट कोहली ने सीरीज जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम में यशस्वी जायसवाल के दिए गए केक का टुकड़ा खुशी-खुशी खा लिया। वहीं, कभी फिटनेस को लेकर लापरवाह माने जाने वाले रोहित शर्मा ने केक खाने से मना कर दिया। यशस्वी जब उन्हें केक खिलाने गए, तो ‘हिटमैन’ ने मज़ाकिया लहजे में कहा, “मैं मोटा हो जाऊंगा…”—जिससे ड्रेसिंग रूम में मौजूद सभी लोग चौंक गए।

हालिया सीरीज में विराट के बल्ले से खूब रन बरसे थे, इसलिए शायद उत्साह में आकर उन्होंने खुद को थोड़ी छूट दी। दूसरी ओर, कप्तान रोहित शर्मा, जिन्होंने हाल ही में 10 किलो से अधिक वज़न कम किया है, अब सख़्त डाइट पर हैं। उनके इस इनकार से साफ है कि वह 2027 विश्व कप के लिए अपनी फिटनेस को लेकर कितने गंभीर हैं और कोई छोटा जोखिम भी नहीं लेना चाहते।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *