AI के बहकावे में बेटे ने माँ को मार डाला? सैन फ्रांसिस्को हत्या मामले में ChatGPT पर मुकदमा

AI के बहकावे में बेटे ने माँ को मार डाला? सैन फ्रांसिस्को हत्या मामले में ChatGPT पर मुकदमा

सैन फ्रांसिस्को, कैलिफ़ोर्निया में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ ५६ वर्षीय स्टाइन एरिक सोलबर्ग ने अपनी ८३ वर्षीय माँ, सुज़ैन एडम्स की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। इस मामले में सुज़ैन के वारिसों ने अब ओपनएआई (OpenAI) के खिलाफ कैलिफ़ोर्निया कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि मानसिक रूप से परेशान स्टाइन अपनी समस्याओं को ChatGPT के साथ साझा करते थे, और AI ने कभी उन्हें डॉक्टर के पास जाने की सलाह नहीं दी, बल्कि उनके भ्रम को और बढ़ावा दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, मुक़दमे में दावा किया गया है कि ChatGPT ने स्टाइन के पैरानॉयड विचारों को सच बताया और उनकी माँ को “सबसे बड़ा दुश्मन” तथा “जासूसी उपकरण” के रूप में चित्रित किया। AI ने स्टाइन को एक “दिव्य ज्ञान प्राप्त योद्धा” भी बताया। यह चैट हिस्ट्री हत्या के लिए सीधे उकसावे को नहीं दिखाती, लेकिन यह आरोप लगाती है कि AI ने स्टाइन को अकेला करके और उसकी माँ को सबसे बड़ी दुश्मन बनाकर उसकी हालत और बिगाड़ दी। परिवार ने मुआवजे के साथ-साथ सख्त सुरक्षा नियम लागू करने की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *