नीतीश कुमार पर मुकेश सहनी का ‘ऑपरेशन’ वाला दावा! कब तक रहेंगे CM?

नीतीश कुमार पर मुकेश सहनी का ‘ऑपरेशन’ वाला दावा! कब तक रहेंगे CM?

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी ‘भविष्यवाणी’ की है। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कब तक मुख्यमंत्री रहेंगे, यह उन्हें खुद भी नहीं पता। उन्होंने बीजेपी की ओर इशारा करते हुए यह भी दावा किया कि उन्हें जल्द से जल्द कुर्सी से हटाने का ‘ऑपरेशन’ चल रहा है।

सहनी ने JDU के 17-18 विधायकों के संपर्क में होने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। उन्होंने सरकार को तीन महीने का समय दिया है। सहनी ने चेतावनी दी कि यदि चुनावी वादे पूरे नहीं हुए, खासकर 10,000 और 2 लाख रुपये की योजनाओं को लेकर, तो वे ‘सड़क पर उतरेंगे’।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *