भूकंप से बचाव के लिए याचिका खारिज, SC का सवाल ‘क्या सभी को चांद पर बसा देना चाहिए?’
December 12, 2025

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को भूकंप से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने की मांग वाली एक याचिका खारिज कर दी। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने याचिकाकर्ता से पूछा, “तो क्या हमें सभी को चांद पर बसा देना चाहिए या कहीं और?” याचिका में दावा किया गया था कि भारत की लगभग 75 प्रतिशत आबादी उच्च भूकंपीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है।
पीठ ने स्पष्ट किया कि भूकंप की स्थिति में नुकसान को कम करने की व्यवस्था करना सरकार का नीतिगत मामला और दायित्व है, कोर्ट इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। जापान या मीडिया की खबरों का हवाला देने पर भी पीठ ने सहमति नहीं जताई। अंततः, तमाम तर्क के बावजूद, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर आगे की सुनवाई से इनकार करते हुए उसे खारिज कर दिया।