इथियोपिया ने प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

इथियोपिया ने प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया की यात्रा के दौरान वहां के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक नेतृत्व के लिए उन्हें यह पदक प्रदान किया। मोदी यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाले पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष बन गए हैं।

पीएम मोदी ने इस सम्मान को 1.4 अरब भारतीयों को समर्पित करते हुए इथियोपिया की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों और इथियोपिया के विकास में भारतीय शिक्षकों के योगदान की सराहना की। यह सम्मान भारत और इथियोपिया की गहरी मित्रता का प्रतीक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *