सावधान दूध और पनीर में मिलावट करने वालों की अब खैर नहीं देशभर में चलेगा बड़ा अभियान

सावधान दूध और पनीर में मिलावट करने वालों की अब खैर नहीं देशभर में चलेगा बड़ा अभियान

देश में दूध, पनीर और खोया में बढ़ती मिलावट को रोकने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। प्राधिकरण ने सभी राज्यों को विशेष जांच अभियान चलाने को कहा है ताकि अवैध रूप से चल रही डेयरी इकाइयों और गलत लेबलिंग पर लगाम कसी जा सके।

इस मुहिम के तहत लाइसेंसधारी और बिना लाइसेंस वाले कारोबारियों के यहां सघन तलाशी ली जाएगी। गड़बड़ी पाए जाने पर सामान जब्त करने के साथ लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई होगी। उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए पूरी जांच रिपोर्ट को डिजिटल पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *