एक लाख का कर्ज बना चौहत्तर लाख और किसान को विदेश में बेचनी पड़ी अपनी किडनी
December 17, 2025

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में साहूकारों के कर्जजाल ने एक किसान की जिंदगी तबाह कर दी। डेयरी व्यवसाय के लिए लिए गए एक लाख रुपये के मूलधन को ब्याज सहित ७४ लाख बना दिया गया। कर्ज चुकाने के चक्कर में किसान रोशन कुडे को अपनी जमीन और घर का सामान तक गंवाना पड़ा।
अत्याचार यहीं नहीं रुका, साहूकारों ने दबाव डालकर रोशन को कंबोडिया भेजा जहां उसकी किडनी आठ लाख रुपये में बिकवा दी गई। पुलिस की निष्क्रियता से हताश पीड़ित ने अब न्याय न मिलने पर मंत्रालय के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है।