करोड़पति ड्रग तस्कर के मंसूबों पर फिरा पानी और पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप

करोड़पति ड्रग तस्कर के मंसूबों पर फिरा पानी और पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर संयुक्त टीम ने काशीपुर के एक ट्रांसपोर्ट परिसर से करीब 1 करोड़ 32 लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।

पुलिस ने सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुल 43,950 इंजेक्शन जब्त किए हैं जिन्हें आरोपी रिपुल चौहान ने मंगाया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *