बेंगलुरु में डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल और करोड़ों की संपत्ति स्वाहा
December 17, 2025

आईटी हब बेंगलुरु में एक 57 वर्षीय महिला से साइबर ठगों ने 2.05 करोड़ रुपये की ठगी की है। खुद को पुलिस अधिकारी बताकर आरोपियों ने महिला को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी दी और ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लिया। महीनों तक वीडियो कॉल के जरिए उन पर कड़ी निगरानी रखी गई।
अपने बेटे की जान बचाने के डर से महिला ने मालूर और विज्ञान नगर स्थित अपनी जमीन और फ्लैट सस्ते में बेच दिए। यही नहीं, उन्होंने बैंक से लोन लेकर भी ठगों को पैसे भेजे। जून से नवंबर तक चले इस सनसनीखेज मामले की जांच अब पुलिस कर रही है।