क्या बीजेपी के खिलाफ फिर हाथ मिलाएंगे चाचा और भतीजे

क्या बीजेपी के खिलाफ फिर हाथ मिलाएंगे चाचा और भतीजे

महाराष्ट्र के आगामी नगर निकाय चुनावों में पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में बीजेपी ने ‘फ्रेंडली फाइट’ का ऐलान कर अजित पवार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस संकट के बीच सूत्रों का दावा है कि शरद पवार अपने भतीजे को अकेला नहीं छोड़ेंगे। बीजेपी की घुसपैठ रोकने के लिए पवार परिवार गुपचुप तरीके से गठबंधन की रणनीति पर विचार कर रहा है।

विधायक रोहित पवार ने बीजेपी पर सहयोगी दलों को खत्म करने का आरोप लगाया है। वहीं, संकट को भांपते हुए प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने अमित शाह से मुलाकात कर गठबंधन बनाए रखने की गुजारिश की है। उद्धव और राज ठाकरे की तर्ज पर अब पवार परिवार का यह संभावित मेल महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *