शादी से इनकार करने पर प्रेमिका का गला रेता फिर खुद को दी मौत
December 17, 2025

जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे प्रेमी ने ड्यूटी पर तैनात महिला चौकीदार ज्योतिका हेम्ब्रम की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी गणेश मांझी ज्योतिका पर नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा था और शादी करना चाहता था, जिससे ज्योतिका ने इनकार कर दिया था।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने जब तलाश शुरू की, तो गणेश का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, युवक के बेरोजगार होने और आपसी मनमुटाव के कारण उपजे विवाद ने इस भयावह हत्याकांड और आत्महत्या का रूप ले लिया।