अस्पताल के टॉयलेट कमोड में फंसा मिला नवजात का शव मची सनसनी
December 17, 2025

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित परासिया सिविल अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब महिला शौचालय के कमोड में एक नवजात का शव फंसा पाया गया। सफाई के दौरान जब पानी की निकासी रुकी, तो कर्मचारी ने ध्यान से देखने पर मासूम का हाथ और सिर बाहर निकलते देखा। इस खौफनाक मंजर की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंची।
कड़ी मशक्कत के बाद कमोड को तोड़कर नवजात के शव को बाहर निकाला गया। बीएमओ डॉ. सुधा बख्शी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अमानवीय कृत्य के पीछे किसका हाथ है।