ऑपरेशन सिंदूर पर दिए बयान पर कायम पृथ्वीराज चव्हाण माफी से इनकार

ऑपरेशन सिंदूर पर दिए बयान पर कायम पृथ्वीराज चव्हाण माफी से इनकार

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है। पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दावा किया था कि इस सैन्य अभियान के पहले दिन भारतीय वायुसेना को हार का सामना करना पड़ा था। चव्हाण ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है।

बीजेपी ने इस बयान को सेना का अपमान बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। वहीं, कांग्रेस ने चव्हाण के बयान से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि पार्टी सेना के पराक्रम पर गर्व करती है। राजनीतिक विवाद बढ़ने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री अपने रुख पर अडिग हैं और स्पष्ट किया है कि माफी की कोई जरूरत नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *