गाजियाबाद में महिला से कुंडल छीनकर भाग रहा था सिपाही और फिर जो हुआ वह देख दंग रह जाएंगे आप
December 17, 2025

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में एक महिला से कुंडल छीनने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक सिपाही को भीड़ ने रंगे हाथों पकड़ लिया। 16 दिसंबर को बाजार में खरीदारी कर रही रंजना भट्ट के कान से कुंडल खींचकर भाग रहे बाइक सवार को लोगों ने शोर सुनकर दबोच लिया। पिटाई के बाद आरोपी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सिपाही नशे का आदी है और पत्नी से तलाक के बाद मानसिक तनाव में था। एसीपी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट दिल्ली पुलिस मुख्यालय को भेजी जा रही है।