सावधान कहीं आपके आधार का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा ऐसे करें चेक
December 17, 2025

बैंकिंग और सरकारी सुविधाओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है, लेकिन इसकी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना भी जरूरी है। क्या आपका आधार आपकी अनुमति के बिना कहीं इस्तेमाल हुआ है, इसका पता आप आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए यूआईडीएआई (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
वेबसाइट पर आधार नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगइन करें और ‘Authentication History’ विकल्प चुनें। यहाँ आपको पिछले सभी आधार ट्रांजैक्शन की तारीखवार जानकारी मिल जाएगी। यदि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत यूआईडीएआई पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराएं।