स्मृति मंधाना का नया कीर्तिमान दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज बनीं

स्मृति मंधाना का नया कीर्तिमान दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज बनीं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने व्यक्तिगत चुनौतियों के बीच मैदान पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में वह एक बार फिर दुनिया की नंबर एक महिला बल्लेबाज बन गई हैं।

स्मृति ने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को पछाड़कर ८११ रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। वोल्वार्ड्ट अब ८०६ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं। स्मृति की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और अटूट खेल भावना का प्रमाण है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *