पारिवारिक झगड़े के बाद सरहद पार कर भारत पहुंची पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार

पारिवारिक झगड़े के बाद सरहद पार कर भारत पहुंची पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पार करने के दौरान भारतीय सेना ने शहनाज़ अख्तर नामक एक पाकिस्तानी महिला को हिरासत में लिया है। पीओके के कोटली जिले की रहने वाली यह महिला बालाकोट सेक्टर में पकड़ी गई। सेना को संदेह है कि घरेलू विवाद के कारण उसने सीमा लांघने का कदम उठाया।

फिलहाल महिला सेना की हिरासत में है और उसे आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंपा जाएगा। हाल के दिनों में सीमा पर घुसपैठ की कोशिशें बढ़ने के कारण सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और घुसपैठ विरोधी अभियानों को और कड़ा कर दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *