चीन के तट पर जमा हुआ लाखों बैरल रूसी तेल क्या है इसके पीछे का बड़ा गेम प्लान

चीन के तट पर जमा हुआ लाखों बैरल रूसी तेल क्या है इसके पीछे का बड़ा गेम प्लान

अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद कम करने के बाद चीन के तट पर भारी मात्रा में क्रूड ऑयल जमा हो रहा है। केपलर की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 34 लाख बैरल यूराल्स ग्रेड तेल से लदे पांच जहाज चीन के येलो सी में खड़े हैं। पिछले एक हफ्ते में इन टैंकरों की संख्या दोगुनी हो गई है।

चीन आमतौर पर रूस के पश्चिमी बंदरगाहों से आने वाला यह तेल नहीं खरीदता है। हालांकि, भारत की मांग में भारी गिरावट आने के कारण रूस अब नए खरीदारों की तलाश में है। यही वजह है कि भारत आने वाला यह तेल अब चीन की स्वतंत्र रिफाइनरियों के करीब पहुंच गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *