किराया मांगने पर मकान मालकिन की बेरहमी से हत्या कर लाश के टुकड़े सूटकेस में छिपाए

किराया मांगने पर मकान मालकिन की बेरहमी से हत्या कर लाश के टुकड़े सूटकेस में छिपाए

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में किराया मांगने पर एक दंपति ने अपनी मकान मालकिन की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से शव के टुकड़े किए और उन्हें ब्रीफकेस में भरकर बेड के अंदर छिपा दिया।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदेह होने पर सोसाइटी के लोगों ने भाग रहे दंपति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *