टोल प्लाजा पर नहीं लगेगी कतारें साल २०२६ तक पूरे देश में लागू होगा एआई सिस्टम
December 18, 2025

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में घोषणा की है कि साल २०२६ के अंत तक देशभर में मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम लागू कर दिया जाएगा। एआई आधारित इस नई तकनीक से अब एक्सप्रेसवे पर वाहनों को टोल देने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा।
सैटेलाइट और एआई की मदद से नंबर प्लेट की पहचान कर टोल टैक्स अपने आप कट जाएगा। गडकरी ने बताया कि इस पारदर्शी व्यवस्था से ईंधन में १,५०० करोड़ रुपये की बचत होगी और सरकारी राजस्व में ६,००० करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।