धुले में बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश
December 18, 2025

महाराष्ट्र के धुले जिले में ७५ वर्षीय लीलाबाई सूर्यवंशी की उनके घर में ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उनका शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। आरोपी ने चोरी के इरादे से घर में प्रवेश किया था।
पुलिस ने घटनास्थल पर मिली एक घड़ी के आधार पर २४ घंटे के भीतर सागर राजू कोली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि सिलेंडर चुराते समय आवाज होने से महिला जाग गई थी, जिसके बाद उसने घातक हमला किया।